Friday, March, 06,2026

'आईटीबी बर्लिन' में राजस्थान पर्यटन पवेलियन का आगाज

जयपुर: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले 'आईटीबी बर्लिन' का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर हॉल 5.2 में राजस्थान पर्यटन विभाग के स्टैंड 200 का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जर्मनी में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान पर्यटन पवेलियन में राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2025 को भी प्रदर्शित किया। समारोह में राजस्थान पर्यटन विभाग की आयुक्त रुक्मणि रियाड़, अतिरिक्त निदेशक पवन कुमार जैन और संयुक्त निदेशक डॉ. पुनीता सिंह उपस्थित रहीं। साथ ही राजस्थान के स्टेकहोल्डर्स में FHTR, टूली इंडिया पैलेस ऑन व्हील्स, अल्केमी डू वॉयान व इंटरएक्टिव टूर्स टू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राजस्थान मंडप बना आकर्षण का केंद्र

राजस्थान पर्यटन विभाग की टीम का नेतृत्व कर रहीं आयुक्त रुक्मणि रियाड ने इस अवसर पर राजस्थान फाउंडेशन जर्मनी के अध्यक्ष हरगोविंद सिंह राणा से राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा देने पर चर्चा की। राजस्थान मंडप अपनी सांस्कृतिक भव्यता, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। आईटीबी बर्लिन का आयोजन गुरुवार तक होगा, जिसमें भारत के अन्य राज्यों के साथ ही राजस्थान पर्यटन विभाग भी राजस्थान में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए विभिन्न पर्यटन आकर्षणों की शोकेस कर रहा है। आईटीबी में विभिन्न व्यावसायिक बैठकों, राजस्थान पर्यटन की वीडियो फिल्मों और संवाद सत्रों के माध्यम से राजस्थान अपनी समृद्ध विरासत, अतिथि सत्कार की परपरा और सतत पर्यटन दृष्टिकोण को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित कर रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery