Friday, March, 06,2026

टी20 विश्व कप: भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल आज

मुंबई: आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में गुरुवार को भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें एक-दूसरे के खेल से भली-भांति परिचित हैं। भारत को इंग्लैंड के स्पिन आक्रमण, खासकर आदिल राशिद और लियाम डॉसन से सतर्क रहना होगा, जबकि जोफ्रा आर्चर की तेज गेंदबाजी भी चुनौती पेश करेगी। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा से मजबूत शुरुआत की उम्मीद रहेगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या पर मध्यक्रम की जिम्मेदारी होगी। दूसरी ओर, इंग्लैंड को हैरी बुक और सैम कुरेन से उम्मीदें होंगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा।

न्यूजीलैंड फाइनल में

न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में द. अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में द. अफ्रीका ने 169 रन बनाए, जवाब में न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। फिन एलन ने 33 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाकर इतिहास रचा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery