Friday, March, 06,2026

अलवर में धुलंडी पर दो गुटों में संघर्ष, 6 लोग घायल

अलवर:धुलंडी के दिन अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के पूनखर गांव में दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 3 बजे पूनखर गांव में मनोज कुमार के पिता किशन लाल घर के बाहर बैठे थे। आरोप है कि पड़ोसी रोहिताश और सुरेंद्र शराब के नशे में गालियां देते हुए वहां पहुंचे। धुलंडी के मौके पर शराब पीकर आए दोनों व्यक्तियों को परिवार के लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात बढ़ते-बढ़ते विवाद में बदल गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रोहिताश, सुरेंद्र और पवन ने अचानक धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

हमले के दौरान आरोपियों के हाथों में लोहे की पाइप, साइकिल के चक्के से बना नुकीला हथियार और फरसी थी, जिनसे उन्होंने जमकर वार किए। इस मारपीट में किशन लाल, महेंद्र, पायल, कमल किशोर, लोकेश और हंसा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले मालाखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मालाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थानाधिकारी हरदयाल ने बताया कि होली खेलने के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery