Monday, March, 09,2026

जयपुर रोड का बदलेगा स्वरूप... 9 करोड़ से होगा सौंदर्याकरण

अजमेर: शहर को अधिक आकर्षक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर की जयपुर रोड पर होने वाले सौंदर्याकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना पर करीब 9 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जबकि 3 करोड़ रुपए की लागत से भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण भी किया जा रहा है। इस प्रकार कुल 12 करोड़ रुपए की लागत से यह विकास कार्य पूरे किए जाएंगे। सौंदर्याकरण परियोजना के तहत जयपुर रोड को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत सड़क के मध्य में आकर्षक डिवाइडर बनाए जाएंगे तथा मार्ग पर 18 पारंपरिक शैली की छतरियां और 10 आकर्षक फव्वारे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सड़क के विभिन्न हिस्सों में लाइटिंग, हरियाली और अन्य सौंदर्याकरण के कार्य भी किए जाएंगे, जिससे यह मार्ग शहर का प्रमुख आकर्षण बनेगा।

परियोजना की मुख्य बातें

  • कुल लागतः 12 करोड़
  • सौंदर्गीकरण कार्य: 9 करोड़
  • प्रवेश द्वार निर्माणः 3 करोड़
  • मुख्य विशेषताएं: 18 छतरियां, 10 फव्वारे, आकर्षक डिवाइडर
  • उद्देश्यः शहर के प्रमुख मार्ग को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना
  • अन्य योजनाएं: तारागढ़ पर्यटन
  • विकास, लेपर्ड सफारी, साइंस पार्क, आईटी पार्क परियोजनाएं

अजमेर स्मार्ट शहर की दिशा में बढ़ेगा आगे

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि जयपुर रोड अजमेर का प्रमुख प्रवेश मार्ग है, इसलिए इसे सुन्दर और व्यवस्थित बनाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि 3 करोड़ रुपए की लागत से यहां भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण भी किया जा रहा है। इन दोनों कार्यों के पूरा होने से शहर की सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और अजमेर स्मार्ट शहर की दिशा में और आगे बढ़ेगा।

लेपर्ड सफारी जैसी योजनाओं पर होगा कार्य

देवनानी ने कहा कि राज्य बजट में तारागढ़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही अजमेर में लेपर्ड सफारी, साइंस पार्क और आईटी पार्क जैसी परियोजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है। शहर में विभिन्न सड़कों और नालों के निर्माण कार्य चल रहे हैं तथा चिकित्सा सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अजमेर को श्रेष्ठ, सुंदर और स्वच्छ शहर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

स्थानीय लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर अजमेर के विभिन्न चौराहों के सौंदर्याकरण कार्यों का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, अरविंद यादव सहित पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery