Tuesday, March, 10,2026

जयपुर को मिला डबल गोल्ड

उदयपुर: 12वीं राजस्थान राज्य अंतर-संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 में कबड्डी के मैदान पर जयपुर मुख्यालय की पुरुष और महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डबल गोल्ड जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में जयपुर की टीमों ने दमदार खेल, सशक्त रक्षा और बेहतरीन तालमेल के साथ पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखा।

उदयपुर में 5 से 7 मार्च तक आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न संभागों और जयपुर मुख्यालय की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। कबड्डी मुकाबले महाराणा भूपाल स्टेडियम में पहली बार प्रोफेशनल मैट पर खेले गए, जिससे खेल और भी रोमांचक हो गया। जयपुर मुख्यालय की पुरुष टीम ने डिप्टी सेक्रेटरी सुशील माथुर की कप्तानी में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने आक्रामक रेड, मजबूत डिफेंस और सटीक रणनीति के दम पर फाइनल मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

वहीं जयपुर मुख्यालय की महिला कबड्डी टीम ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार तालमेल और आक्रामक खेल दिखाते हुए फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की और स्वर्ण पदक हासिल किया। जिला प्रशासन उदयपुर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का समापन 7 मार्च को हुआ। समापन समारोह में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक तथा प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर नमित मेहता, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सी.आर. देवासी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery