Tuesday, March, 10,2026

खेतड़ी में बवाल... ग्रामीणों का पथराव 2 थानाधिकारी सहित 4 पुलिसकर्मी घायल

झुंझुनं: खेतड़ी उपखंड के मेहाड़ा गांव में शनिवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद बवाल हो गया। तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मेहाड़ा-निजामपुर सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर कुछ युवकों ने पथराव कर दिया, जिसमें दो थानाधिकारी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने करीब दो दर्जन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार मेहाड़ा निवासी धूड़ाराम (70) शनिवार देर रात पैदल अपने घर आ रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना गंभीर था कि धूड़ाराम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर को लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आक्रोश में मेहाड़ा-निजामपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।

पुलिस वाहन को पलटने का प्रयास

सूचना मिलने पर मेहाड़ा थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को खेतड़ी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाने की कार्रवाई की। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए सड़क जाम कर दिया। हालात बिगड़ते देख खेतड़ी थाने से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। खेतड़ी सर्किल इंस्पेक्टर मोहन पोसवाल भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच भीड़ में मौजूद कुछ युवक उग्र हो गए और पुलिस से झड़प के बाद पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुई पत्थरबाजी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पथराव में मेहाड़ा थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया, खेतड़ी सीआई मोहन पोसवाल और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। इतना ही नहीं, आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन को पलटने का भी प्रयास किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

अतिरिक्त पुलिस फोर्स ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलने पर झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिड़ावा और बुहाना डीएसपी को मौके पर भेजा। अतिरिक्त पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया गया और ग्रामीणों से बातचीत कर माहौल शांत कराया गया।

दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब दो दर्जन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। वहीं फरार डंपर चालक की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस आस-पास के क्षेत्रों में वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery