Monday, March, 09,2026

जैसलमेर में दादागुरुदेव चादर महोत्सव का समापन

जयपुर: स्वर्णनगरी जैसलमेर में आयोजित तीन दिवसीय दादागुरुदेव चादर महोत्सव रविवार को विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी को 'राष्ट्र रत्न' की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की ओर से प्रदान किया गया। साथ ही दादागुरु जिनदत्त सूरी चादर महोत्सव समिति, जैसलमेर जैन ट्रस्ट और आयोजन से जुड़ी सभी समितियों की ओर से उन्हें 'सूरी सम्राट' की उपाधि से भी नवाजा गया।

इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दूरभाष के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। राज्यपाल ने कहा कि वे स्वयं जैसलमेर आकर महोत्सव में शामिल होना चाहते थे, लेकिन अपरिहार्य कारणों से ऐसा संभव नहीं हो सका। उन्होंने जैन समाज के सभी श्रद्धालुओं को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी को 'राष्ट्र रत्न' सम्मान मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से राजस्थान में धर्म और अध्यात्म की भावना को नई ऊर्जा मिलती है और समाज में नैतिक व आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करने में मदद मिलती है।

महेंद्रसागरजी को आचार्य पद से अलंकृत

महोत्सव के दौरान अध्यात्म योगी उपाध्याय प्रवर महेंद्रसागरजी को आचार्य पद से अलंकृत किया गया। यह प्रतिष्ठित उपाधि गच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी द्वारा विधिवत प्रदान की गई। इसके अलावा गणिनी पद समारोह का भी आयोजन हुआ। इसमें साध्वी शुभद्रा श्रीजी को गणिनी पद से सम्मानित किया गया। पूज्य उपाध्याय मनितप्रभ सागरजी की ओर से 'द यूनिवर्सल टूथ' और डॉ. विद्युत्प्रभा श्रीजी की पुस्तक 'गुरुदेव' का विमोचन भी हुआ।

चातुर्मास प्रवास कार्यक्रम की हुई घोषणा

महोत्सव के समापन पर साधु-साध्वियों के आगामी चातुर्मास प्रवास कार्यक्रम की घोषणा की गई, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को चादर अभिषेक जल और वासक्षेप का वितरण किया गया। इस तीन दिवसीय महोत्सव में देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु, संत-महात्मा उपस्थित रहे, जिससे यह आयोजन आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम बन गया। आयोजन समिति में चेयरमैन के रूप में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, संयोजक पूर्व चेयरमैन तेजराज गोलेछा, राष्ट्रीय सचिव पद्म टाटिया, समन्वयक प्रकाशचंद लोढ़ा और समायोजक महेंद्र भंसाली शामिल रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery