Monday, March, 09,2026

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में मनाया गया इंटरनेशनल वुमंस डे - कैंपस में क्रेच फैसिलिटी का हुआ उद्घाटन

जयपुर: पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की ओर से महिला फैकल्टी मेंबर्स के सम्मान के तौर पर इंटरनेशनल वुमंस डे सेलिब्रेट किया गया। इसमें इनके लिए कई गतिविधियां आयोजित की गई। 

इस अवसर पर पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट डायरेक्टर (इंफ्रास्ट्रक्चर) आर्किटेक्ट निपुण सिंघी द्वारा क्रेच फैसिलिटी का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य उन महिला फैकल्टी मेंबर्स को सपोर्ट करना है जो मां हैं, ताकि वे अपनी प्रोफेशनल व पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच आसानी से संतुलन बना सकें। यह पहल महिलाओं के लिए सहयोगी माहौल बनाने की यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता को साफ दर्शाती है। इस अवसर पर पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की प्रो प्रेसिडेंट प्रो. मंजरी राय व प्रो प्रेसिडेंट प्रो. चांदनी कृपलानी उपस्थित रहीं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के तहत प्रतिभागी फैकल्टी मेंबर्स ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए डांस व सिंगिंग की शानदार प्रस्तुतियां दी। इनमें राजस्थान का खूबसूरत घूमर और राधा-कृष्ण डांस जैसी प्रस्तुतियां शामिल रहीं। तम्बोला गेम में फैकल्टी मेंबर्स ने उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे माहौल हंसी, खुशी और उत्साह की गहरी भावना से भर गया। अंत में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में दिनभर की गतिविधियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

इस खास आयोजन के जरिए न सिर्फ महिला फैकल्टी मेंबर्स की उपलब्धियों व समर्पण के प्रति सम्मान प्रकट किया गया, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने और प्रोत्साहित करने वाले कार्यस्थल की संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को भी मजबूत किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery