Monday, March, 09,2026

राष्ट्र सेवा में राजस्थान के वीरों की अग्रणी भूमिका: सीएम भजनलाल

चुरु/जयपूर: राजस्थान की वीर भूमि शेखावाटी में रविवार को जिला खेल स्टेडियम में गौरव सैनानी समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा में राजस्थान के वीरों की आग्रणी भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि यहां हर गांव में कोई न कोई ऐसा परिवार है, जिसने सेना की वर्दी पहनी है।

उन्होंने कहा कि सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। वे आजीवन राष्ट्रहित और समाजहित के लिए निरंतर कार्य करते हैं। उनका त्याग और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति और वीर भूमि हमेशा वीरता की प्रेरणा देती है। उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध, 1965 एवं 1971 के भारत-पाक युद्ध, करगिल युद्ध और अन्य अभियानों में चूरू के जवानों के साहस की सराहना की। उन्होंने परमवीर चक्र विजेता पीरू सिंह, मेजर शैतान सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ के अदम्य योगदान को याद किया। समारोह में जिले की आठ तहसीलों से आठ हजार पूर्व सैनिक, वीर माताएं और वीरांगनाएं शामिल हुई। सेना ने अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया और पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर भी लगाया गया। सेना के कुशल डॉग स्क्वाड ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सप्त शक्ति कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री से मिलीं मैथिली ठाकुर

सीएम भजनलाल शर्मा से रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर बिहार के दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से विधायक और फेमस लोक गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांस्कृतिक विरासत और लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के विषय पर बातचीत हुई।

सिंचाई परियोजनाओं पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने किसानों से बिजली आपूर्ति, नहरों के सुदृढ़ीकरण और फिरोजपुर फीडर की पानी बहन क्षमता बढ़ाने सहित विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ बातचीत कर खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है। सीएम भजनलाल ने बताया कि श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ अन्न उत्पादन में महत्वपूर्ण जिले हैं और राज्य को अनाज का भंडार बनाने में इनका बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री ने किसानों को समय के अनुरूप खेती की आधुनिक पद्धतियां अपनाने और कम पानी वाली फसलों पर जोर देने की सलाह दी।

सगत सिंह राठौड़ के नाम पर रखा जाएगा चूरू स्टेडियम का नाम

सीएम भजनलाल शर्मा ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि चूरू के जिला खेल स्टेडियम का नाम 1971 के भारत-पाक युद्ध में अद्भुत साहस दिखाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक, ऑपरेशन पराक्रम, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों के माध्यम से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। मुख्यमंत्री ने वीरांगनाओं और उनके परिवारों के त्याग की सराहना की और राजा सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एकीकृत सैनिक कल्याण कॉम्पलेक्स में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, युद्ध स्मारक, सैनिक कैंटीन, स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक भवन एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।

सीएम ने विभिन्न विभागों में पूर्व सैनिकों के मानदेय में 20% बढ़ोतरी, द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों की पेंशन बढ़ाना, आरटीडीसी होटलों में छूट और नवीन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोलना जैसी योजनाओं की भी घोषणा की गई। लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने कहा कि फौजी कभी अकेला नहीं रहता और गौरव सैनानी समारोह एक्स-सर्विसमैन और सेना के बीच जुड़ाव व जिम्मेदारी का प्रतीक है। समारोह के अंत में मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया और जॉब लेटर सौंपे।

महिला ने संभाली मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पुलिसकर्मियों

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की सुरक्षा महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, जिला प्रभारी एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक संजीव बेनीवाल, गुरवीर बराड़, गणेशराज बंसल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

हनुमानगढ़ में किसानों से किया संवाद

वहीं हनुमानगढ़ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भाग लिया। समारोह के बाद उन्होंने किसानों के साथ खेती, सिंचाई, बिजली और अन्य योजनाओं पर विस्तृत संवाद किया और फीडबैक लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery