Monday, March, 09,2026

मिडिल ईस्ट संकट में बढ़े हवाई किराए पर गहलोत ने जताई चिंता

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और अस्थिरता के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किरायों में हो रही भारी बढ़ोतरी पर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि कई रूट्स पर हवाई किराया सामान्य से 3-4 गुना तक बढ़ गया है। इससे विदेशों में फंसे भारतीयों, खासकर छात्रों और कामगारों की घर वापसी तथा भारत आए प्रवासियों की अपने काम और शिक्षण संस्थानों तक लौटना मुश्किल हो गया है।

गहलोत ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय में अपने अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि संकट के समय आम लोगों को राहत देना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने भारत सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से एयरलाइंस के साथ मिलकर तुरंत हस्तक्षेप करने और हवाई किरायों पर 'प्राइस कैप' तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आपदा के समय एयरलाइंस को अतिरिक्त मुनाफाखोरी की अनुमति देना जनहित में नहीं है।

चिरंजीवी योजना की बदहाल स्थिति पर उठाए सवालः इसके साथ ही अशोक गहलोत ने राज्य की स्वास्थ्य बीमा योजना की स्थिति पर भी सवाल उठाए हैं। गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार की ऐतिहासिक मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का नाम तो बदल दिया गया, लेकिन आज योजना की स्थिति बदहाल हो गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery