Tuesday, March, 10,2026

ईरान में मुजतबा खामेनेई बने नए सर्वोच्च नेता

तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मुजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता चुना गया है। 88 सदस्यीय 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' ने सोमवार को यह फैसला लिया। 56 वर्षीय मुजतबा को ईरान के शक्तिशाली अर्धसैनिक बल रिवॉल्यूशनरी गार्ड के करीब माना जाता है और उन्हें अपने पिता से भी अधिक कट्टर विचारों वाला माना जा रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुजतबा खामेनेई को बधाई देते हुए तेहरान के प्रति रूस के अटूट समर्थन की पुष्टि की। क्रेमलिन ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में नया नेतृत्व ईरानी जनता को एकजुट करेगा।

चीन ने अमेरिका को दी चेतावनी

इस बीच चीन ने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी दी है कि ईरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश न की जाए। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि किसी भी बाहरी हस्तक्षेप से ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन होगा। उधर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के दसवें दिन तनाव और बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया से अपील की कि वह ईरान की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को शरण दे, क्योंकि उन्हें वापस भेजे जाने पर सजा या खतरे का सामना करना पड़ सकता है। इजराइल के हालिया हवाई हमलों में ईरान के तेल ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में भी चिंता बढ़ गई है। दक्षिणी लेबनान में एक इजराइली हमले में रूसी कल्चर सेंटर भी नष्ट हो गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery