Tuesday, March, 10,2026

दिल्ली में भारत 24 की 'भारत निर्माण लीडरशिप' समिट आज

नई दिल्ली: भारत की विकास यात्रा और वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य पर व्यापक संवाद के उद्देश्य से भारत 24 की ओर से 'भारत निर्माण लीडरशिप समिट-रोडमैप टू विकसित भारत 2047' का आयोजन 10 मार्च को नई दिल्ली स्थित द लीला होटल में किया जाएगा।

भारत 24 के सीईओ एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि इस समिट का उद्देश्य भारत के दीर्घकालिक विकास के लिए एक दूरदर्शी और सार्थक मंच तैयार करना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उस दृष्टि को आगे बढ़ाने का प्रयास है, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने का लक्ष्य रखा है।

समिट में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पर्यावरण और वन मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा तथा महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती जी महाराज भी कार्यक्रम में शामिल लेंगे।

भारत निर्माण लीडरशिप समिट को एक राष्ट्रीय मंच के रूप में तैयार किया गया है, जहां नीति-निर्माता, शिक्षा जगत के अग्रणी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, उद्यमी, नवप्रवर्तक, शिक्षाविद और विभिन्न क्षेत्रों के विचारक एक साथ आकर देश के विकास के भविष्य पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। यह पहल महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और समाज में उनके योगदान को रेखांकित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery