Tuesday, March, 10,2026

सरकार की ओर से गृह मंत्री शाह देंगे चर्चा का जवाब

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को सदन में चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार इस चर्चा के अंत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सरकार की ओर से जवाब दे सकते हैं। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि अध्यक्ष बिरला ने सदन की कार्यवाही के संचालन में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया है। इसी को लेकर विपक्षी सांसदों ने उन्हें पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को होने वाली चर्चा में सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सहित अन्य सदस्य भी हिस्सा ले सकते हैं। प्रस्ताव पर चर्चा के अंत में अमित शाह के जवाब देने की संभावना जताई जा रही है।

हंगामे के कारण नहीं हुई चर्चा

यह चर्चा सोमवार को होनी थी, लेकिन पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा कराने की विपक्ष की मांग को लेकर हुए हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी और प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी। बजट सत्र के पहले चरण में 118 विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर के साथ बिरला को पद से हटाने का नोटिस दिया गया था। यह प्रस्ताव कांग्रेस के सांसद मोहम्मद जावेद, के. सुरेश और मल्लू रवि की ओर से पेश किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि सरकार बिरला के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर जल्द से जल्द चर्चा कराना चाहती है। सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। संख्या बल सरकार के पक्ष में होने से प्रस्ताव के खारिज होने की संभावना है। संविधान के अनुसार ऐसे प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अध्यक्ष सदन में मौजूद रह सकते हैं और अपना पक्ष रख सकते हैं, लेकिन वे आसन से कार्यवाही का संचालन नहीं कर सकते।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery