Friday, March, 13,2026

13 साल से कोमा में हरीश राणा को इच्छामृत्यु की सुप्रीम मंजूरी

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक ऐतिहासिक फैसले में 13 साल से कोमा में चल रहे 31 वर्षीय युक्क हरीश राणा को पैसिव यूथेनेशिया (इच्छामृत्यु) की अनुमति दे दी। जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के.वी. विश्वनाथन की बेंच ने एम्स को निर्देश दिया कि हरीश के लाइफ सपोर्ट सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए और पूरी प्रक्रिया मरीज की गरिमा बनाए रखते हुए की जाए। गाजियाबाद निवासी हरीश राणा वर्ष 2013 में चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए और कोमा में चले गए। डॉक्टरों के अनुसार वह क्वाड्रिप्लेजिया से पीड़ित हैं और पूरी तरह वेंटिलेटर व फीडिंग ट्यूब पर निर्भर हैं।

हरीश के माता-पिता निर्मला राणा और अशोक राणा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर बेटे को इच्छामृत्यु देने की अनुमति मांगी थी। फैसले पर हरीश के पिता ने कहा कि कोई भी माता-पिता अपने बच्चे के लिए ऐसा नहीं चाहेंगे, लेकिन बेटे की पीड़ा खत्म करने के लिए उन्होंने यह कठिन फैसला लिया। अदालत ने केंद्र सरकार से पैसिव यूथेनेशिया पर स्पष्ट कानून बनाने के लिए कहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery