Saturday, March, 14,2026

जंगल में गूंजी किलकारी, बाघिन ST-17 ने दिए तीन शावक

अलवर: सरिस्का बाघ परियोजना से सुखद खबर सामने आई है। अकबरपुर रेंज के जंगल में बाघिन एसटी-17 ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। यह पल जंगल और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में नई उम्मीद लेकर आया है। कैमरा ट्रैप में शावक मां के साथ खेलते और घूमते नजर आए, जो जंगल की जिंदगी को और जीवंत बना रहे हैं। वन विभाग की टीम ने बाघिन और उसके तीन शावकों की गतिविधियों को कैमरे में कैद किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि शावक सक्रिय और ऊर्जावान हैं। बाधिन अपने शावकों की सुरक्षा और पालन-पोषण में पूरी तरह लगी हुई है। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि यह गतिविधियां प्राकृतिक व्यवहार को समझने में मदद करेंगी।

परियोजना में बाघों की संख्या बढ़ी

बाधिन एसटी-17 इससे पहले भी शावकों की मां बन चुकी है। अब दूसरी बार तीन नवजात शावक को जन्म देकर उसने सरिस्का के बाघ परिवार को और मजबूत किया है। शावकों के जन्म से परियोजना में बाघों की संख्या बढ़कर करीब 52 हो गई है। जंगल अब और समृद्ध दिख रहा है और आने वाले वर्षों में यह परिवार जंगल की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा। अधिकारियों ने बाघ मॉनिटरिंग दल को सख्त निर्देश दिए हैं कि एसटी-17 और उसके शावकों पर हर समय नजर रखी जाए। सुरक्षा टीम दिन-रात सतर्क रहेगी ताकि शावक सुरक्षित बड़े हो सकें। यह कदम सरिस्का में बाघ संरक्षण को नई ऊंचाई देने में मदद करेगा।

वन मंत्री ने साझा किया वीडियो

वन मंत्री संजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस खुशी की खबर साझा की। उन्होंने लिखा कि यह सरिस्का के लिए बेहद खुशी की बात है। पोस्ट के बाद वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोग कमेंट करके बधाई दे रहे हैं और सरिस्का की सफलता पर गर्व जता रहे हैं। सरिस्का में तीन नए शावक जंगल की सेहत और संरक्षण की दिशा में उम्मीद का प्रतीक हैं। आने वाले समय में इस परिवार से और भी अच्छी खबरें आने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery