Saturday, March, 14,2026

100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी महिला

जयपुर: खोह नागोरियान थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी नगर सेक्टर-6 में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक महिला 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई और हंगामा मचाने लगी। आमेर निवासी सौम्या मीना (35) ने छलांग लगाकर जान देने की धमकी दी और नगर निगम कर्मचारियों को सस्पेंड करने की मांग की। महिला अपने साथ पेट्रोल की बोतल भी लेकर आई थी और सोशल मीडिया के जरिए अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रही थी।

सूचना मिलने पर खोह नागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ ओमप्रकाश मातवा ने बताया कि महिला करीब एक महीने पहले आमेर में अपने घर के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से नाराज थी। उसने तोड़फोड़ करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। एहतियात के तौर पर सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया और नीचे सुरक्षा जाल बिछाया गया। एसीपी विनोद शर्मा, पूर्व पार्षद छोटूराम मीणा और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और महिला से बातचीत की। शाम को नगर निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाकर बातचीत करवाई गई। इसके बाद शाम करीब 7 बजे महिला टंकी से नीचे उत्तर आई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery