Saturday, March, 14,2026

सदन नियमों से चलता है, किसी को विशेषाधिकार नहीं: बिरला

नई दिल्ली: ओम बिरला ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि संसद की कार्यवाही पूरी तरह नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार चलती है तथा नेता प्रतिपक्ष सहित किसी भी सदस्य को नियमों से हटकर बोलने का विशेषाधिकार नहीं है। उन्होंने विपक्ष द्वारा उनके खिलाफ लाए गए संकल्प के सदन में खारिज होने के बाद सदस्यों का आभार भी जताया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन ने जिस विश्वास के साथ संकल्प को अस्वीकार किया है, वह आगे भी पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और संवैधानिक मर्यादा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

सदन 140 करोड़ लोगों की आवाज

उन्होंने कहा कि लोकसभा देश के 140 करोड़ नागरिकों की संप्रभु इच्छा का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए। बिरला ने कहा कि चाहे सदन के नेता हों, नेता प्रतिपक्ष हों या अन्य सदस्य, सभी को सदन की तय प्रक्रिया और नियमों के अनुसार ही बोलने का अधिकार मिलता है। किसी को भी नियमों से बाहर जाकर बोलने का विशेषाधिकार नहीं है।

'कभी भी बोलने का अधिकार' की धारणा गलत

उन्होंने कहा कि कुछ सदस्यों का मानना है कि नेता प्रतिपक्ष किसी भी समय किसी भी विषय पर बोल सकते हैं, लेकिन यह धारणा सही नहीं है क्योंकि सदन की कार्यवाही निर्धारित नियमों से संचालित होती है। अध्यक्ष ने कहा कि पीठासीन अधिकारी के पास किसी सदस्य का माइक बंद या चालू करने का कोई बटन नहीं होता। इसलिए यह आरोप निराधार हैं।

प्रधानमंत्री के वक्तव्य के लिए भी अनुमति जरूरी

बिरला ने बताया कि यदि पीएम नरेंद्र मोदी या कोई मंत्री लोक महत्व के विषय पर वक्तव्य देना चाहते हैं, तो उन्हें भी नियम 372 के तहत पहले अध्यक्ष की अनुमति लेनी होती है। उनके कार्यकाल में हर महिला सांसद को सदन में बोलने का अवसर मिला है और उनके मन में सभी महिला सदस्यों के प्रति सर्वोच्च सम्मान है। बजट सत्र की एक घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब कुछ विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सत्तापक्ष की ओर पहुंच गए थे, तब अप्रत्याशित स्थिति से बचने के लिए उन्होंने पीएम से सदन में न आने का अनुरोध किया था। यह भी विचार करने की जरूरत है कि ऐसी परिस्थितियां क्यों पैदा होती हैं कि सदन को व्यवस्था बनाए रखने के लिए निलंबन जैसे कठोर कदम उठाने पड़ते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery