Saturday, March, 14,2026

LPG के लिए शहर में मारामारी

जयपुर: राजधानी जयपुर में एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत के कारण होटल, रेस्टोरेंट, हलवाई और नाश्ते की दुकानों को कामकाज चलाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई प्रतिष्ठानों ने गैस चूल्हों की जगह लकड़ी और कोयले की भट्टियों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में एलपीजी गैस की किल्लत लगातार गहराती जा रही है। घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडरों की कमी के कारण पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि कई उपभोक्ता घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हो रहे हैं। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर ऑटो-एलपीजी भरवाने के लिए गुरुवार सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। दिन बढ़ने के साथ ही कतारें और लंबी होती गई।

एजेंसियों के बाहर लगी कतारें

राजधानी के कई इलाकों में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्रह्मपुरी, संजय बाजार, जौहरी बाजार, दादी का फाटक और सांगानेर समेत कई क्षेत्रों में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी गई। लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले ही सिलेंडर बुक करा दिया था, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं मिली। कुछ उपभोक्ताओं के ऑनलाइन स्टेटस में सिलेंडर 'डिलीवर' दिखाया जा रहा है, जबकि उन्हें सिलेंडर प्राप्त ही नहीं हुआ है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।

जिला प्रशासन अलर्ट... 24 घंटे का कंट्रोल रूम शुरू

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के अनुरूप जयपुर जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखी जाए और कालाबाजारी या अवैध भंडारण पर सख्त कार्रवाई की जाए। व्यवस्था की निगरानी के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर (दक्षिण) युगांतर शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, वहीं जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण और संघमित्रा बरडिया को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष स्थापित कर 0141-2209016 नंबर जारी किया गया है। इसके अलावा 181, 112 और 14435 हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

हॉस्टल और पीजी भी प्रभावित

गैस की कमी का असर मैस और हॉस्टलों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कई मैस संचालकों का कहना है कि सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण नियमित रूप से भोजन बनाना मुश्किल हो गया है। कुछ हॉस्टलों और पीजी संचालकों ने छात्रों को एक-दो दिन का अल्टीमेटम देकर मैस बंद रखने की सूचना दे दी है, जिसके कारण कई छात्र अस्थायी रूप से अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं।

शादियों में दिखा ज्यादा असर

गैस संकट का असर शादियों और बड़े आयोजनों पर भी दिखाई देने लगा है। कई आयोजनों में पहले से तय मेन्यू में बदलाव करना पड़ रहा है और गैस पर बनने वाले व्यंजनों की जगह ऐसे पकवान शामिल किए जा रहे हैं, जिनमें कम गैस की जरूरत हो।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery