Wednesday, March, 18,2026

जल जीवन मिशन 2.0 में पहला एमओयू साइन

जयपुर/नई दिल्ली: 'हर घर जल' के लक्ष्य को तेजी देने की दिशा में राजस्थान ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य, जल जीवन मिशन 2.0 के तहत केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के साथ एमओयू साइन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह समझौता मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल की मौजूदगी में हुआ।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार की पहल पर केंद्र ने अनुमति दी, जिसके बाद यह एमओयू संभव हो सका। उन्होंने कहा कि यह समझौता प्रदेश में जल आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करेगा तथा हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा।

केंद्र-राज्य के सहयोग से मिशन को नई गति

राजस्थान में 'डबल इंजन' सरकार के तहत ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में भी साफ पानी पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। इस एमओयू के जरिए न केवल जल आपूर्ति की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि सेवा की गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। खासकर ग्रामीण महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा, जिन्हें पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। जल जीवन मिशन 2.0 को और प्रभावी बनाने के लिए केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया है। इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

तीन नई नीतियों का ऐलान आज

राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य सरकार विकास और निवेश को नई गति देने की तैयारी में है। बुधवार को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित 'उद्यमी संवाद' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उद्योगपतियों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए तीन अहम नीतियों राजस्थान इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसी, राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी और राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी का अनावरण किया जाएगा।

226 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और 119 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

कार्यक्रम में रीको के औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े 226 करोड़ रुपए के 46 कार्यों का शिलान्यास और 119 करोड़ रुपए के 40 कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं से औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाओं में सुधार होगा। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण के चेक, स्वीकृति पत्र और भूमि आवंटन दस्तावेज भी वितरित किए जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery