Tuesday, March, 24,2026

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम नरेंद्र मोदी की मैराथन बैठक

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने ऊर्जा और आपूर्ति सुरक्षा को लेकर बड़ी सतर्कता दिखाते हुए उच्च स्तरीय बैठक की। नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को प्रधानमंत्री आवास पर करीब साढ़े तीन घंटे चली इस बैठक में कच्चे तेल, गैस, बिजली और उर्वरक आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। यह बैठक अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़े असर के मद्देनजर बुलाई गई थी। बैठक में सरकार का फोकस साफ रहा कि देश में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई किसी भी हाल में बाधित न हो।

मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता नरेंद्र मोदी ने की। बैठक में खाद्य, ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा समेत आम लोगों की आवश्यकताओं की उपलब्धता का आकलन किया गया। साथ ही आपूर्ति श्रृंखला, कृषि, उर्वरक और औद्योगिक क्षेत्रों पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा हुई। सरकार ने तात्कालिक और दीर्घकालिक उपायों पर मंथन करते हुए मंत्रियों और अधिकारियों का एक समूह गठित करने का निर्णय लिया, ताकि संकट से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

लगातार वैश्विक संपर्क में भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल के दिनों में सऊदी अरब, यूएई, कतर, इजराइल और ईरान समेत कई देशों के नेताओं से बातचीत कर हालात पर नजर बनाए रखी है। सरकार का स्पष्ट संदेश है वैश्विक संकट के बीच भी भारत अपनी ऊर्जा और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए हर जरूरी कदम उठा रहा है।

कई दिग्गज मंत्री रहे मौजूद

बैठक में अमित शाह, निर्मला सीतारमण, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, एस. जयशंकर, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव और हरदीप सिंह पुरी सहित कई वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और शीर्ष अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery