Wednesday, March, 25,2026

खाड़ी में 22 शिप सुरक्षित अमेरिका से LPG... रूस से क्रूड लेकर भारत आए शिप

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत की ऊर्जा आपूर्ति को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले एक सप्ताह में रूस से कच्चा तेल और अमेरिका से एलपीजी लेकर पांच जहाज सुरक्षित भारत पहुंच चुके हैं, जबकि फारस की खाड़ी में मौजूद 22 भारतीय जहाज भी पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं। अमेरिका के टेक्सास से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर एक कार्गो शिप रविवार को मेंगलुरु पोर्ट पहुंचा। वहीं रूस से कच्चा तेल लेकर एक अन्य जहाज भी भारत पहुंचा है। 18 मार्च को क्रूड ऑयल टैंकर 'जग लाडकी' करीब 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था। इससे पहले 16 और 17 मार्च को एलपीजी कैरियर 'शिवालिक' और 'नंदा देवी' भी करीब 92 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर भारत आए। ये सभी जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते होकर भारत पहुंचे, जो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का अहम मार्ग है। यहां से दुनिया के करीब 20% तेल की सप्लाई होती है। फारस की खाड़ी में फिलहाल 22 भारतीय जहाज मौजूद हैं। हालांकि, सभी जहाज सुरक्षित हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत की ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने के लिए सरकार और शिपिंग एजेंसियां सतर्क हैं, जिससे देश में तेल और गैस की उपलब्धता प्रभावित न हो।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery