Monday, September, 21,2026

भारत-जापान के एयर चीफ तेजस विमान में हुए सवार

जोधपुर: भारत-जापान की बढ़ती रक्षा साझेदारी की तस्वीर रविवार को जोधपुर के आसमान में नजर आई। एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह और जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JASDF) के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल ताकेहिरो मोरिता ने 'वीर गार्जियन-2026' सैन्य अभ्यास के दौरान स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। दोनों वायुसेना प्रमुख अलग-अलग तेजस विमानों में सवार हुए। भारतीय वायुसेनाध्यक्ष ने फॉर्मेशन का नेतृत्व किया, जबकि जनरल मोरिता ने तेजस की उड़ान का अनुभव लिया। दोनों ने एयरफील्ड के ऊपर फ्लाई-पास्ट किया और अभ्यास के तहत तय प्रक्रियाओं के बाद सुरक्षित लैंडिंग की।

उड़ान के बाद जनरल मोरिता ने तेजस की सराहना करते हुए इसे भारत के तकनीकी नवाचार और स्वदेशी रक्षा क्षमता का प्रतीक बताया। उन्होंने विमान में उड़ान के अनुभव को शानदार बताया। जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर चल रहा 'वीर गार्जियन-2026' 22 सितंबर तक चलेगा। इसमें भारत की ओर से तेजस, सुखोई- 30 एमकेआई और राफेल, जबकि जापान की ओर से एफ-2ए लड़ाकू विमान हिस्सा ले रहे हैं। अभ्यास का उद्देश्य दोनों वायुसेनाओं के बीच ऑपरेशनल तालमेल, सामरिक कौशल और पेशेवर सहयोग को मजबूत करना है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery