Monday, September, 21,2026

ज्ञान आश्रम पुलिया पर काम शुरू, छह महीने बंद रहेगा रास्ता

जयपुर: गुर्जर की थड़ी से मानसरोवर जाने वाले वाहन चालकों के लिए रविवार से ज्ञान आश्रम पुलिया पर आवाजाही बंद हो गई। पुलिया के चौड़ीकरण का काम शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने वैकल्पिक रास्तों का रुख किया। कई वाहन चालक जानकारी के अभाव में पुलिया तक पहुंच गए और रास्ता बंद मिलने पर वापस लौटकर दूसरे मार्ग से गए। वहीं, रोजाना वाहनों की रेलमपेल से भरी रहने वाली सड़क पर काम शुरू होने के बाद यातायात का दबाव कम नजर आया। जेडीए की ओर से करीब साढ़े 8 करोड़ की लागत से मौजूदा 6.5 मीटर चौड़ी पुलिया को 21 मीटर चौड़ा किया जाएगा। साथ ही नदी के पेंदे से पुलिया की ऊंचाई 2 मीटर से बढ़ाकर 4.5 मीटर की जाएगी। निर्माण के चलते करीब छह महीने तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। पुलिया पर काम शुरू होने के बाद वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर डायवर्ट किया गया। इससे ज्ञान आश्रम पुलिया के आसपास सामान्य दिनों की तुलना में यातायात का दबाव और भीड़ कम नजर आई।

गुर्जर की थड़ी पर लगें साइन बोर्ड

पुलिया बंद होने के बावजूद कई वाहन चालक अभी भी ज्ञान आश्रम पुलिया जाने के लिए गुर्जर की थड़ी की ओर से पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुर्जर की थड़ी पर ही रास्ता बंद होने और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी वाला साइन बोर्ड लगाया जाना चाहिए। इससे वाहन चालकों को पुलिया तक पहुंचकर वापस लौटने की परेशानी नहीं होगी। जेडीए को निर्माण स्थल से पहले ही स्पष्ट दिशा-सूचक बोर्ड लगाने चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery