Monday, September, 21,2026

सीएम की पहल से जल परियोजनाओं को मिली गति, सिंचाई का बढ़ा दायरा

जयपुर: राजस्थान में पेयजल के साथ सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कई बड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाया है। वर्तमान सरकार के गठन के बाद अगस्त 2026 तक विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं पर 15,753 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं और 1.42 लाख हेक्टेयर से अधिक अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में करीब 7,355 करोड़ रुपए की परवन परियोजना से कोटा, बारां और झालावाड़ के 571 गांवों में 2.01 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा और 1,402 गांवों में पेयजल सुविधा प्रस्तावित है। हाड़ौती की गागरिन, गरड्दा, हथियादेह, तकली और अंधेरी मध्यम सिंचाई परियोजनाओं पर 315.40 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। धौलपुर लिफ्ट परियोजना से 256 गांवों के करीब 39,980 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रस्तावित है। धौलपुर और राजाखेड़ा तहसील के 190
गांवों के लिए पेयजल आरक्षित किया गया है। कालीतीर लिफ्ट परियोजना पर 266.70 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। मेवाड़-वागड़
में पीपल खूंट हाई लेवल कैनाल पर 1,487.49 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। इससे 24 गांवों की करीब 5,127 हेक्टेयर कृषि
भूमि को सिंचाई सुविधा देने तथा उदयपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ के 2,453 गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने
की योजना है। अपर हाई लेवल कैनाल माही परियोजना पर 986.90 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।

आईजीएनपी क्षेत्र में बारिश का पानी भी सहेजेंगे

इंदिरा गांधी मुख्य नहर पर चार एस्केप जलाशय बनाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य बारिश के अतिरिक्त पानी को संग्रहित कर जरूरत के समय पेयजल योजनाओं में उपयोग करना है। इससे बीकानेर, नागौर, जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर जिलों को पानी उपलब्ध करावा जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी हो, विभागों के बीच बेहतर समन्वय रखा जाए और निर्माण की गुणवत्ता व पारदर्शिता से समझौता नहो।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery