Monday, September, 21,2026

अवकाश के दिन विशेष सुनवाई, आधा दर्जन नेताओं ने मांगी राहत

जोधपुर: निकाय चुनाव से पहले प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमों और गिरफ्तारी की आशंका के चलते रविवार को राजस्थान हाईकोर्ट में विशेष सुनवाई हुई। सोमवार को विभिन्न निकायों में चेयरमैन और सभापति पद के चुनाव प्रस्तावित हैं। जस्टिस कुलदीप माथुर और जस्टिस सुनील बेनीवाल की विशेष अदालतों में कई मामलों पर सुनवाई हुई।

काका-भतीजे की लड़ाई में हाई कोर्ट से भतीजे को राहत

कुचेरा नगर पालिका अध्यक्ष पद की सियासी जंग में काका-भतीजे का मुकाबला सुर्खियों में है। अध्यक्ष बनने के लिए काका ने पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं भतीजे तेजपाल मिर्धा पर 24 घंटे में दो मामले दर्ज होने के बाद भी वे पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। एसीबी में दर्ज मामले में राजस्थान हाई कोर्ट ने फिलहाल तेजपाल मिर्धा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। जस्टिस कुलदीप माथुर की बेंच ने यह आदेश दिया। नगरपालिका में वोट कास्ट करने की अनुमति को लेकर भी राहत मांगी गई थी। तेजपाल की ओर से अधिवक्ता रामावतार चौधरी और सुमेर सिंह गौर ने पक्ष रखा। मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी। इससे अध्यक्ष पद का मुकाबला और तेज हो गया है। इस सियासी जंग पर पूरे राजस्थान की नजर है।

श्रीविजयनगर के सुशील मिढा भी सुरक्षित

चेयरमैन प्रत्याशी सुशील मिढा ने गिरफ्तारी की आशंका जताई। अधिवक्ता मुक्तेश माहेश्वरी, मुदित नागपाल और निशांत गाबा ने पैरवी की। कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाई।

रणवा को राहत हनुमानगढ़ की मंजू

निर्दलीय प्रत्याशी मंजू रणवा की याचिका पर जस्टिस कुलदीप माथुर ने दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई। वरिष्ठ अधिवक्ता रवि भंसाली और कुणाल उपाध्याय ने पैरवी की।

संजय मूंदड़ा को चुनाव में भाग लेने की अनुमति

श्रीगंगानगर प्रत्याशी संजय मूंदड़ा के मामले में अधिवक्ता राजेश परिहार ने याचिका दायर की। जस्टिस सुनील बेनीवाल ने 5 अक्टूबर तक गिरफ्तारी पर रोक लगाई और सोमवार के चुनाव में भाग लेने की अनुमति दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery