Monday, September, 21,2026

9 दिन डिजिटल अरेस्ट, ठगे 2.12 करोड़ रुपए

जयपुर: सेंट्रल साइबर क्राइम पुलिस ने रिटायर्ड अधिकारी को नौ दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 2.12 करोड़ रुपए ठगने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने महाराष्ट्र में दबिश देकर गिरोह के तीन आरोपियों रोहित रेवण कटकधोंड, आंबादास कालू जाधव और आमोल जगन्नाथ पवार को गिरफ्तार किया है। एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि रिटायर्ड अधिकारी ने सेंट्रल साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी थी। आरोपियों ने 9 से 18 अगस्त के बीच मोबाइल कॉल और वाट्सएप के जरिए संपर्क किया। खुद को पुलिस व अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी वारंट जारी होने और मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद फर्जी दस्तावेज भेजकर जेल भेजने की धमकी देते हुए दो बैंक खातों में 2 करोड़ 12 लाख 10 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery