Monday, September, 21,2026

छोटे शहरों तक पहुंचें उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं: वी. श्रीनिवास

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल नए अस्पताल बनाने तक सीमित नहीं होना चाहिए। राज्य में ऐसा एकीकृत स्वास्थ्य तंत्र विकसित किया जाए, जिसमें सुलभता, गुणवत्तापूर्ण व किफायती उपचार, आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षित मानव संसाधन और संस्थागत विश्वास शामिल हों। स्वास्थ्य नीति और निवेश के केंद्र में रोगी व उसका कल्याण होना चाहिए। श्रीनिवास जयपुर में एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (इंडिया) के राष्ट्रीय नेतृत्व सम्मेलन-2026 के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 'अगले दशक के लिए राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था का निर्माण' विषय पर राज्य की भावी स्वास्थ्य कार्ययोजना रखी। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प में सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, सार्वभौमिक टीकाकरण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण और आधुनिक तकनीक का उपयोग प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि उन्नत चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार जयपुर और बड़े शहरों से आगे क्षेत्रीय केन्द्रों व छोटे शहरों तक होना चाहिए। अस्पताल, जांच सुविधाएं, विशेषज्ञ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, आपातकालीन सेवाएं और रेफरल व्यवस्था का समन्वित विकास जरूरी है। इससे लोगों को उपचार के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र की जरूरतें सरकारी या निजी क्षेत्र अकेले पूरी नहीं कर सकते। सरकार पहुंच, सार्वजनिक वित्त पोषण और नीतिगत दिशा देती है, जबकि निजी क्षेत्र निवेश, तकनीक, विशेषज्ञ सेवाओं और नवाचार में योगदान देता है।

डिजिटल स्वास्थ्य में राजस्थान आगे

मुख्य सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा प्रदाता पंजीकरण में सुविधा पंजीकरण में पांचवें और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता पहचान संख्या सृजन में चौथे स्थान पर है। राज्य में 8.37 करोड़ डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड तैयार किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य के साथ रोगी सुरक्षा, मानवीय निगरानी और जवाबदेही सर्वोपरि रहनी चाहिए। समापन सत्र में नीति आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. विनोद के. पॉल, डॉ. एम.एल. स्वर्णकार, एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (इंडिया) के महानिदेशक डॉ. गिरधर ज्ञानी सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery