Monday, September, 21,2026

महल रोड के तीन चौराहे आज से सिग्नल फ्री

जयपुर: महल रोड पर सोमवार से तीन चौराहे ट्रैफिक सिग्नल फ्री हो जाएंगे। जेडीए की ओर से तैयार किए गए एट-ग्रेड यू-टर्न के जरिए यहां यातायात को लगातार चलाने की व्यवस्था शुरू होगी। इन चौराहों पर सिग्नल व्यवस्था बंद रहेगी और दाहिनी ओर मुड़ने तथा सामने की दिशा में जाने के लिए यू-टर्न लेना होगा। इससे वाहन चालकों को बार-बार लाल बत्ती पर रुकने से राहत मिलेगी और यातायात का संचालन सुगम होगा। जेडीए की ओर से जगतपुरा आरओबी से द्रव्यवती नदी तक करीब 7 किमी में 7 यू-टर्न बनाए जाने हैं। इनमें से 4 यू-टर्न स्ट्रक्चर का काम पूरा हो चुका है। तैयार चार यू-टर्न में से अक्षय पात्र चौराहा, जीवन रेखा हॉस्पिटल चौराहा और बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा सोमवार से ट्रैफिक सिग्नल फ्री होंगे।

सिर्फ रफ्तार नहीं, सुरक्षा भी

जेडीसी सिद्धार्थ महाजन के अनुसार परियोजना का उद्देश्य महल रोड पर यातायात को सुगम, सुरक्षित और निरंतर बनाना है। इसके साथ अनावश्यक रुकावट और विलंब कम करने पर भी जोर दिया गया है। यू-टर्न व्यवस्था के साथ ट्रैफिक चैनलाइजेशन, रोड मार्किंग, संकेतक, डेलीनेटर और अन्य सड़क सुरक्षा उपायों का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य केवल वाहनों की गति बढ़ाना नहीं, बल्कि सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात संचालन सुनिश्चित करना है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery