Monday, September, 21,2026

राजस्थान में तीन दिन वित्तीय मामलों की पड़ताल करेगी संसद की वित्त समिति

जयपुर: राजस्थान में वित्तीय और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा के लिए संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति तीन दिवसीय अध्ययन दौरे पर रहेगी। समिति का दौरा 21 से 23 सितंबर तक उदयपुर और जयपुर में रहेगा। समिति के अध्यक्ष लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब हैं। दौरे के दौरान वित्तीय संस्थानों, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों, टैक्स विभागों, बैंकों और राज्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकों में राजस्थान और उत्तरी क्षेत्र से जुड़े वित्तीय एवं विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी।

समिति 21 सितंबर को उदयपुर में HUDCO, LIC हाउसिंग फाइनेंस, PNB हाउसिंग फाइनेंस और IIFCL के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी। जयपुर में AAI, DFCCIL, पश्चिम रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे और NHAI के प्रतिनिधियों के साथ 150 करोड़ रुपए या उससे अधिक लागत वाली केंद्रीय क्षेत्र की परियोजनाओं की निगरानी, परियोजनाओं में समय और लागत की देरी तथा जवाबदेही जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

23 सितंबर को मुख्य सचिव के साथ बैठक

समिति के राजस्थान दौरे का महत्वपूर्ण पड़ाव 23 सितंबर को राज्य के मुख्य सचिव और स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक होगी। इसमें राजस्थान के आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर सामने आए परिणामों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यक्रमों के समन्वय और प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।

जयपुर में PAC की दो दिवसीय बैठक आज से

लोकसभा की पब्लिक अकाउंट कमेटी (PAC) की दो दिवसीय बैठक सोमवार से जयपुर में होगी। पब्लिक अकाउंट कमेटी के अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल भी रविवार शाम जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। कमेटी के सभी 22 सदस्य जयपुर पहुंच चुके हैं। समिति की दो दिवसीय बैठक रामबाग होटल में होगी। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पब्लिक अकाउंट कमेटी की दो दिवसीय बैठक में तीन प्रमुख मुद्दों पर होगी। उन्होंने बताया कि सोलर ऊर्जा को लेकर कमेटी चर्चा करेगी। इसके अलावा सोशल जस्टिस पर भी मंथन होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery