Saturday, September, 19,2026

सुप्रीम कोर्ट के जज करेंगे एनटीए ऑफिस का दौरा

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने NEET परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की व्यवस्था को स्थायी और मजबूत बनाने पर जोर दिया है। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने कहा कि परीक्षा संचालन के लिए मजबूत संस्थागत ढांचा जरूरी है। पीठ ने बताया कि दोनों न्यायाधीश दिल्ली के मिंटो रोड स्थित एनटीए के नए और आधुनिक कार्यालय का दौरा करेंगे। इस दौरान वे परीक्षा व्यवस्था, मानव संसाधन और तकनीकी सुविधाओं का प्रत्यक्ष जायजा लेंगे। अदालत ने केंद्र से कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में बार-बार अस्थायी बदलाव करने के बजाय एक स्थायी व्यवस्था विकसित की जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एनटीए में स्थायी कर्मचारी, विशेषज्ञ और अलग-अलग विभाग होने चाहिए। डेपुटेशन पर आने वाले कर्मचारियों की संख्या भी कम से कम रखी जानी चाहिए। इसके साथ परीक्षा के लिए जरूरी तकनीकी ढांचे और विभिन्न संस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery