Saturday, September, 19,2026

कर्ज ने बनाया किडनैपर... यूट्यूब से सीखे 'गुर'

जयपुर: सेंट्रल पार्क से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) राजीव गुप्ता के अपहरण के प्रयास का अशोक नगर थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड चेतन शर्मा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि जामडोली निवासी वीर प्रताप फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो बाइक, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी, नकली पिस्टल और चाकू बरामद किए हैं। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि आरोपी करीब एक महीने से सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले किसी बड़े व्यक्ति के अपहरण की योजना बना रहे थे। उनका मकसद पीड़ित को आमेर की तरफ सुनसान जगह ले जाकर फिरौती वसूलना था। इसके लिए आरोपियों ने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर क्राइम से जुड़े वीडियो देखे और सेंट्रल पार्क की रेकी की। वारदात से करीब 10 दिन पहले भी उन्होंने अपहरण का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हुए। उस समय हनुमान भी उनके साथ था। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए डीएसटी साउथ टीम के प्रभारी विशंभर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई थी।

कर्ज चुकाने के लिए बनाया था प्लान

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आपस में दोस्त और परिचित है। चेतन और हनुमान पर कर्ज था। पैसों की जरूरत और कर्ज चुकाने के लिए बड़े व्यक्ति का अपहरण कर फिरौती वसूलने की योजना बनाई गई। चेतन के पिता वर्ष 2008 से बीमार है, जिससे परिवार पर कर्ज बढ़ने की बात सामने आई है। चेतन और वीर प्रताप ऑनलाइन घरेलू सामान सप्लाई करने वाली ई-कॉमर्स कंपनी में काम करते हैं। हनुमान और जुनैल चौड़ा रास्ता स्थित कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। चेतन और हनुमान एक ही गांव के हैं। इसी पहचान के चलते दोनों ने हनुमान और जुनैल को योजना में शामिल किया।

चेतन पहले भी कर चुका भांजे का अपहरण

पुलिस के अनुसार, मास्टरमाइंड चेतन शर्मा के खिलाफ पहले भी अपहरण की एफआईआर दर्ज है। वर्ष 2024 में उसने अपने ही भांजे का अपहरण किया था। इस मामले में खोह-नागोरियान थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

मर्सिडीज में घुसकर किया था अपहरण

10 सितंबर की सुबह राजीव गुप्ता सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे थे। लौटते समय दो बदमाश उनकी मर्सिडीज में जबरन घुस गए। एक ने नकली पिस्टल और दूसरे ने चाकू दिखाकर उन्हें धमकाया। चेतन शर्मा कार चलाकर गुप्ता को आमेर की तरफ ले जा रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे के बाद चेतन और वीर प्रताप मौके से भाग निकले। दोनों ने जुनैल को फोन कर ओला बुक कराई और वहां से निकल गए। वास्दात वाले दिन जुनैल ने ही बाइक से चेतन और वीर प्रताप को सेंट्रल पार्क के पास छोड़ा था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery