Saturday, September, 19,2026

अब 'आंच' की 'जांच' पर गरमाई सियासत

जयपुर: पुरोहितजी का कटला स्थित सेठी कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग के बाद जांच तेज हो गई है। आग की चपेट में करीब 25 दुकानें आई हैं और व्यापारियों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। शुक्रवार को भी कॉम्प्लेक्स से धुआं उठने के कारण दमकल और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात रहीं। तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स में करीब 250 दुकानें हैं और यहां रोजाना बड़ी संख्या में खरीदार व विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात की और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने सरकार के प्रतिनिधियों से व्यापारियों की मुलाकात कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। गहलोत ने पुराने जयपुर की फायर फाइटिंग व्यवस्था और पुरानी इमारतों की सुरक्षा जांच पर भी सवाल उठाते हुए एनओसी और अग्निसुरक्षा मानकों की गहन जांच की जरूरत बताई। गहलोत के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने भी जली दुकानों का निरीक्षण कर व्यापारियों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नियमानुसार सरकार की ओर से हरसंभव सहायता दी जाएगी। घटना की जांच कर आग के कारणों का पता लगाया जाएगा। उन्होंने ऐसी घटना पर राजनीति करने के बजाय सुझाव देने की बात कही।

मालिक को नोटिस, FSL ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने कॉम्प्लेक्स मालिक आनंद सेठी को पूछताछ के लिए नोटिस दिया है। पुलिस के अनुसार, वह घर पर नहीं मिले और मोबाइल बंद है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं, जिससे आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके।

सांसद मंजू शर्मा ने उठाया मुद्दा

जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा से मुलाकात कर आग की निष्पक्ष जांच और लापरवाह अधिकारियों व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। खर्रा ने जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही परकोटे की फायर सेफ्टी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की बात कही।

मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जीआर मूलचंदानी और सदस्य अशोक गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आयोग ने नगर निगम, फायर विभाग, पुलिस और प्रशासन को घटना से संबंधित रिपोर्ट के साथ 22 सितंबर तक तलब किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery