Saturday, September, 19,2026

महल रोड पर नया ट्रैफिक सिस्टम, सिग्नल हटेंगे-यू-टर्न से दौड़ेंगे वाहन

जयपुर: महल रोड पर सोमवार यानी 21 सितंबर से ट्रैफिक का पूरा गणित बदल जाएगा। जगतपुरा आरओबी से द्रव्यवती नदी तक करीब 7 किलोमीटर लंबे मार्ग पर एट-ग्रेड यू-टर्न के जरिए वाहनों को चलाया जाएगा। कुल 7 यू-टर्न प्रस्तावित हैं, जिनमें चार का काम पूरा हो चुका है। नई व्यवस्था में जीवन रेखा हॉस्पिटल चौराहा, मुंबई हॉस्पिटल चौराहा और अक्षय पात्र चौराहा सिग्नल फ्री किए जाएंगे यानी चौराहों पर लाल बत्ती का इंतजार नहीं, निर्धारित यू-टर्न से दिशा बदलकर लगातार आगे बढ़ने की व्यवस्था होगी। जेडीए ने वाहन चालकों को नए सिस्टम में परेशानी न हो, इसके लिए आठ टीमें तैनात करने का फैसला किया है। हर टीम में एक अधिशासी अभियंता और एक तहसीलदार रहेंगे। महल रोड पर एट-ग्रेड यू-टर्न सुविधा के निर्माण को जेडीए की पीडब्ल्यूसी बैठक में प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। जेडीए के आधिकारिक टेंडर रिकॉर्ड में हरे कृष्णा मार्ग (महल रोड) पर ट्रैफिक सुधार के लिए एट-ग्रेड यू टर्न सुविधा का कार्य दर्ज है। जेडीए के अनुसार यू-टर्न के साथ ट्रैफिक चैनलाइजेशन, रोड मार्किंग, संकेतक और डेलीनेटर लगाए गए हैं।

तीन चौराहे होंगे सिग्नल फ्री

नई व्यवस्था में जीवन रेखा हॉस्पिटल चौराहा, मुंबई हॉस्पिटल चौराहा और अक्षय पात्र चौराहा पर सिग्नल आधारित मूवमेंट की जगह यू-टर्न आधारित संचालन होगा। वाहन चालक निर्धारित स्थान से ही दाहिनी ओर मुड़ सकेंगे। इसके लिए चार यू-टर्न स्ट्रक्चर तैयार किए गए है और वाहन चालकों को मौके पर दिशा समझाने के लिए टीमें तैनात रहेंगी, जो सुबह 6 से रात 10 बजे तक निगरानी करेंगी।

गलत कट लिया तो फंसेंगे, निर्धारित यू-टर्न ही रास्ता

नई व्यवस्था में मुख्य सड़क पर मनमाने कट से दाहिने मुड़ने की बजाय वाहन चालकों को आगे जाकर निर्धारित यू-टर्न लेना होगा। रोड मार्किंग और संकेतकों के जरिए लेन और दिशा बताई जाएगी। जेडीए ने अपील की है कि वाहन चालक गलत दिशा में वाहन नहीं चलाएं, लेन अनुशासन बनाए रखें और निर्धारित यू-टर्न का ही इस्तेमाल करें।

अस्पतालों के बीच व्यवस्था की होगी असली परीक्षा

महल रोड पर अस्पताल और व्यस्त संस्थान होने के कारण नई व्यवस्था की सबसे बड़ी परीक्षा सुगम यातायात के साथ आपातकालीन वाहनों की आवाजाही बनाए रखना होगी। यू-टर्न पर वाहनों की कतार, बड़े वाहनों के मुड़ने या गलत लेन में जाने की स्थिति में ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। इसी कारण जेडीए और ट्रैफिक पुलिस की मौके पर निगरानी और जरूरत के अनुसार व्यवस्थाओं में बदलाव महत्वपूर्ण रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery