Saturday, September, 19,2026

अब गांवों में मिलेगी होम्योपैथी की जानकारी

उदयपुरवाटी (झुंझुनूं):  उदयपुरवाटी में होम्योपैथी के सार्वजनिकीकरण अभियान के तहत ASHA, ANM एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश भूपेश ने कार्यकर्ताओं से अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में मदद मिलेगी।

प्रशिक्षण में डॉ. प्रमोद पाल, डॉ. संदीप प्रेमी, डॉ. पुष्पा सिंह एवं डॉ. आयुषी गौड़ ने होम्योपैथी के मूल सिद्धांत और व्यवहारिक उपयोग की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं को 15 प्रमुख होम्योपैथिक औषधियों के साथ सामान्य रोगों में उपयोग, रोगी रजिस्टर, फॉलोअप तथा आवश्यकता पड़ने पर उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों में रेफरल की प्रक्रिया समझाई गई।

जानकारी के अनुसार झुंझुनूं में वर्ष 2016-17 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पहल शुरू हुई थी। उषा संस्थान के संस्थापक पूर्व आईएएस प्रदीप कुमार बोरड़, पूर्व जिला कलेक्टर झुंझुनूं ने जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग एवं सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery