Saturday, September, 19,2026

युद्ध जैसी परिस्थितियों में पहली बार लाइव टेस्ट

जैसलमेर: भारतीय वायुसेना का पहला ड्रोनाथन-2026 पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। तीन दिवसीय आयोजन में रेगिस्तान की कठिन परिस्थितियों के बीच पहली बार ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम का लाइव टेस्ट किया गया। तेज गर्मी, उड़ती रेत और तेज हवाओं के बीच सैन्य तकनीक की क्षमताएं परखी गईं। आयोजन का उद्देश्य भविष्य के युद्ध के लिए भारतीय सेना को मानवरहित तकनीक से मजबूत करना रहा।

वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने रोडमैप जारी किया। आयोजन में रक्षा स्टार्टअप्स, एमएसएमई, स्थापित डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स और अकादमिक संस्थानों के प्रमुख दलों ने यूएएस, स्वायत्त सिस्टम, ड्रोन स्वार्म, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर और काउंटर-यूएएस सिस्टम का लाइव प्रदर्शन को परखा।

स्वदेशी ड्रोन व एंटी-ड्रोन की क्षमता परखी

20 से अधिक प्रमुख रक्षा दलों ने ड्रोनाथन में अपनी तकनीक का प्रदर्शन किया। इनमें स्वदेशी ड्रोन, एंटी-ड्रोन, स्वायत्त सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर तकनीक शामिल रही। पोकरण की परिस्थितियों में लाइव टेस्ट से सिस्टम की व्यावहारिक क्षमता और मजबूती परखी गई।

वायु उत्तम ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम बना आकर्षण

इस पूरे आयोजन में वायु उत्तम ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम प्रमुख आकर्षण रहा। स्वदेशी मल्टी-मोड अनमैंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम ने लाइव परीक्षण के दौरान सैन्य और नागरिक ड्रोनों को एक साथ ट्रैक किया। सिस्टम का उद्देश्य भीड़भाड़ वाले आसमान में ड्रोन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के साथ अवैध या संदिग्ध ड्रोन की समय रहते पहचान करना है। लैब के बजाय युद्ध जैसी परिस्थितियों में परीक्षण से तकनीक की वास्तविक क्षमता परखी गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery