Saturday, September, 19,2026

दो हादसों में पांच लोगों की गई जान

भीलवाड़ा/कोटा: राज्य में शुक्रवार को तेज रफ्तार और आमने-सामने वाहनों की भिड़ंत ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। भीलवाड़ा के बीगोद थाना क्षेत्र में यश पावन धाम के पास NH-758 पर कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनके बेटे की मौत हो गई। वहीं कोटा के सांगोद इलाके में दो बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्री ने दम तोड़ दिया।

भीलवाड़ा के बीगोद थाने के हेड कांस्टेबल सतपाल के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के रूपाहेली निवासी भगवान (67) पुत्र रोडू बागरिया, पत्नी देऊ बागरिया (63) और बेटे रतन बागरिया (24) के साथ बाइक से मांडलगढ़ जा रहे थे। नयागांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। भगवान और रतन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल देऊ ने बिगोद अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में पिता-पुत्री ने दम तोड़ा

कोटा। सांगोद-कोटा रोड पर मालबावड़ी के पास शुक्रवार सुबह 11:30 बजे दो बाइकें भिड़ गईं। ASI हरिराज सिंह ने बताया कि इटावा के करवाड़ निवासी सोहेल खान (30) और उनकी पांच वर्षीय बेटी एलिजा की मौत हो गई। पत्नी रुखसार, ढाई वर्षीय बेटा इजहान और दूसरी बाइक सवार चनावता निवासी श्याम बिहारी भी हादसे में घायल हुए। सोहेल शुक्रवार को कोटा के मोड़क में अपने फूफेर ससुर की मौत के बाद शोकसभा में शामिल होकर ससुराल से लौट रहा था। सोहेल कबाड़ी का काम करता था। सोहेल के घर में पिता, भाई और छोटी बहन है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery