Saturday, September, 19,2026

ज्ञान आश्रम पुलिया होगी तीन गुना चौड़ी

जयपुर: गुर्जर की थड़ी को मानसरोवर से जोड़ने वाली ज्ञान आश्रम पुलिया तीन गुना चौड़ी होगी। जयपुर विकास प्राधिकरण 20 सितंबर से पुलिया का काम शुरू करेगा और करीब छह महीने तक यहां यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। करीब साढ़े आठ करोड़ रुपए की लागत से मौजूदा 6.5 मीटर चौड़ी पुलिया को 21 मीटर चौड़ा किया जाएगा। यानी पुलिया करीब तीन गुना चौड़ी होगी। साथ ही नदी के पैंदे से इसकी ऊंचाई 2 मीटर से बढ़ाकर 4.5 मीटर की जाएगी। ज्ञान आश्रम पुलिया मास्टर प्लान की 80 फीट सेक्टर रोड का हिस्सा है। यह गुर्जर की थड़ी चौराहे को सीधे मानसरोवर और आगे के इलाकों से जोड़ती है। इसके जरिए न्यू सांगानेर रोड, श्याम नगर और अजमेर रोड क्षेत्र का संपर्क मानसरोवर, पत्रकार कॉलोनी और पृथ्वीराज नगर से होता है। ऐसे में छह महीने तक पुलिया बंद रहने से आसपास के यातायात पर दबाव बढ़ने की संभावना है। 20 सितंबर से पुलिया बंद होने के बाद गुर्जर की थड़ी से शिप्रा पथ जाने वाले वाहन गंगा-जमुना पेट्रोल पंप मार्ग अथवा रिद्धि-सिद्धि मॉडर्न स्कूल मार्ग से आ-जा सकेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery