Monday, September, 21,2026

बाड़ाबंदी पर घमासान... कहीं आरोप तो कहीं भोज और डांस

जयपुर: राज्य के पांच नगर निगम सहित 273 निकायों में सोमवार को मेयर, चेयरमैन और अध्यक्ष पद के लिए मतदान होना है। इससे पहले पार्षदों की बाड़ाबंदी को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सीकर के लोसल में कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बाड़ाबंदी में पहुंचकर पार्षदों को ले जाने की कोशिश का आरोप लगाया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने आरोप लगाया कि रविवार सुबह 30-40 गाड़ियों में करीब 150-200 लोग लोसल में कांग्रेस पार्षदों के कैंप पर पहुंचे। इनमें वार्ड 26 से भाजपा प्रत्याशी रहे रामेश्वर भी शामिल थे। गठाला के अनुसार उन्होंने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को सूचना दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के पहुंचने पर लोग वहां से चले गए।

आमेट में भोज, जैसलमेर में डांस

आमेट में भाजपा के 14 पार्षदों की बाड़ाबंदी है। विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ और कृष्णा कंवर वहां पहुंचे। कृष्णा कंवर ने पार्षदों के लिए दाल-बाटी-चूरमा बनाया। अध्यक्ष प्रत्याशी दिनेश सरणोत ने भी खाना बनाने में मदद की। जैसलमेर में विधायक छोटू सिंह भाटी और भाजपा पार्षद फोक डांस और म्यूजिक का आनंद लेते नजर आए। सवाई माधोपुर में भी भाजपा पार्षदों के डांस का वीडियो सामने आया।

सवाई माधोपुर में पिता ने की मुलाकात कराने की मांग

वार्ड 19 के भाजपा पार्षद मानवेंद्र अकोदिया के पिता हंसराज बैरवा ने वीडियो को लेकर सवाल उठाए और वीडियो कॉल पर बात कराने की मांग की। बाद में सामने आए वीडियो में मानवेंद्र ने भाजपा कैप में अपनी इच्छा से रहने की बात कही। तहसीलदार पुष्कर सिंह ने सामाजिक बैठक में पहुंचकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery