Sunday, June, 14,2026

पिकनिक के दौरान 48 स्कूली बच्चे बीमार

श्रीगंगानगर: जिले के जैतसर स्थित जीनियस कॉन्वेंट स्कूल के करीब 48 विद्यार्थियों की पिकनिक के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से गुरुवार को हड़कंप मच गया। बच्चों में उल्टी, पेट दर्द और घबराहट जैसे लक्षण दिखाई देने पर फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई गई। सभी बच्चों को तुरंत श्रीगंगानगर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार स्कूल के छात्र-छात्राएं स्टाफ के साथ नेतेवाला स्थित वाटर पार्क में पिकनिक मनाने गए थे। सुबह बसों से बच्चों को टूर पर ले जाया गया था। वाटर पार्क पहुंचने के कुछ समय बाद कई बच्चों की तबीयत अचानक खराब होने लगी। बच्चों की हालत बिगड़ती देख स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन और अभिभावकों को सूचना दी तथा तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और जिला अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। अस्पताल में सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला, पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ और डॉक्टरों की टीम ने बच्चों के उपचार की निगरानी शुरू की। इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त व्यवस्था कर बच्चों का इलाज किया गया। सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चों ने वाटर पार्क में कुछ नहीं खाया था। रास्ते में बच्चों ने स्नैक्स, चिप्स और लस्सी का सेवन किया था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery