Thursday, January, 29,2026

स्कूल जा रही नौवीं कक्षा की छात्रा पर फेंका तेजाब, आरोपी फरार

श्रीगंगानगर: केसरीसिंहपुर कस्बे में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। स्कूल जा रही 13 वर्षीय बालिका पर एक युवक ने तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 10 निवासी बालिका सुबह करीब 10 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान स्कूल के पास ही एक युवक ने अचानक उस पर तेजाब फेंक दिया। बालिका कक्षा 9 की छात्रा है और एक साधारणपरिवार से ताल्लुक रखती है। गनीमत रही कि तेजाब बालिका के पहने हुए कोट और कपड़ों पर ही गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

अचानक हुई घटना से बालिका घबरा गई और तुरंत पास ही काम कर रही मां के पास पहुंची और पूरी आपबीती बताई। परिजन तुरंत उसे राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया। सूचना मिलने पर थानाधिकारी बलवंत राम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हालांकि, अभी तक आरोपी के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। वारदात के बाद मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से जानकारी ली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery