Tuesday, March, 17,2026

नीतीश-नितिन की जीत के साथ बिहार में NDA की महाजीत

पटना/भुवनेश्वर: बिहार, ओडिशा और हरियाणा की कुल 11 राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बड़ी बढ़त मिली है। बिहार में एनडीए ने सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया, जबकि ओडिशा में 4 में से 3 सीटों पर एनडीए समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। हरियाणा में दो विधायकों के वोटों पर विवाद के बाद देर रात तक परिणाम नहीं आया। बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में राजग के सभी उम्मीदवार विजयी रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रथम वरीयता के 44-44 वोट मिले। जदयू के रामनाथ ठाकुर और राजग समर्थित उपेंद्र कुशवाहा को 42-42 वोट प्राप्त हुए। पांचवीं सीट पर भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम ने द्वितीय वरीयता के मतों के आधार पर जीत दर्ज की। राजद उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह को 37 वोट मिले और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। कुल 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही है। इनमें से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। शेष 11 सीटों पर ही मतदान हुआ, जिनमें बिहार, ओडिशा और हरियाणा शामिल हैं।

सांसद बनने का अवसर देने के - लिए पीएम का धन्यवादः नवीन

बिहार में राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके संसदीय जीवन की शुरुआत है और देश की संसद में सांसद के रूप में सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। नितिन नवीन ने इस जीत के लिए बिहार की जनता और एनडीए के सभी सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत गठबंधन की एकजुटता और जनता के भरोसे का परिणाम है।

महागठबंधन को झटका

बिहार में मतदान के दौरान महागठबंधन के चार विधायक नदारद रहे, जिससे चुनावी समीकरण बदल गया। नदारद रहने वालों में कांग्रेस के 3 और राजद का 1 विधायक शामिल बताया गया है। विपक्ष को उम्मीद थी कि पांचवीं सीट उसके खाते में जाएगी, लेकिन गैरहाजिरी के कारण यह सीट भी NDA को मिल गई।

ओडिशा: NDA को बढ़त

ओडिशा की 4 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा के मनमोहन सामल और सुजीत कुमार ने जीत दर्ज की। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे भी विजयी रहे। चौथी सीट पर बीजू जनता दल (BJD) के संतृप्त मिश्रा ने जीत हासिल की।

हरियाणाः मतपत्र की गोपनीयता पर आपत्ति

चंडीगढ़। हरियाणा राज्यसभा चुनाव में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण देर रात तक जीत-हार का फैसला नहीं हो सका। मतगणना से पहले कांग्रेस-भाजपा ने कुछ विधायकों द्वारा डाले गए वोटों पर आपत्ति जताई। कांग्रेस ने भाजपा के अनिल विज के मतपत्र की गोपनीयता पर सवाल उठाया, जबकि भाजपा ने कांग्रेस विधायकों परमवीर सिंह और भरत बेनीवाल के वोट पर आपत्ति दर्ज कराई। आरोप है कि मतदान के दौरान मतपत्र अधिकृत एजेंटों के अलावा अन्य को भी दिखाए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery