Tuesday, March, 17,2026

शाह और नड्डा से मिले CM... विकास के मुद्दों पर मंथन

जयपुर/दिल्ली: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 40 से 45 मिनट तक चर्चा हुई।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भी भेंट की। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की। उन्होंने आमजन को बेहतर और सुलभस्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही 'आयुष्मान भारत' सहित अन्य लोककल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। सीएम शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार हो रहा है। वहीं जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य क्षेत्र में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से सीएम भजनलाल शर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश की महत्वाकांक्षी
'राम जल सेतु लिंक परियोजना' एवं 'जल जीवन मिशन' की प्रगति पर चर्चा हुई।

सीएम आज करेंगे विकास कार्यों का शिलान्यास

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को 'राजस्थान युवा शक्ति दिवस' मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा युवाओं को समर्पित 485 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मानसरोवर के टैगोर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार की संस्थाओं आरसीएटी, आरकेसीएल और आरएसएलडीसी से एआई कोर्स, वेब डिजाइनिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित 9,432 युवाओं को कौशल उन्नयन प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। 403 स्टार्टअप्स को वायबिलिटी गैप के रूप में 1,145 लाख का फंड वितरित किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery