Tuesday, March, 17,2026

एनएचएआई को मिलीं 9 निविदाएं

जयपुर: प्रदेश में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के लगभग 90 किमी लंबे जयपुर-किशनगढ़ खंड को छह लेन में अपग्रेड करने के लिए एनएचएआई को नौ निविदाएं प्राप्त हुई हैं। इस परियोजना को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) पद्धति के तहत लागू किया जाएगा। केंद्र सरकार ने फरवरी 2026 में इस परियोजना को औपचारिक स्वीकृति दी थी और चालू वित्त वर्ष के भीतर कार्य आवंटन होने की संभावना है।

परियोजना के तहत पूरे जयपुर-किशनगढ़ मार्ग को अर्ध-प्रवेश नियंत्रित राजमार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर और वाहन अंडरपास बनाए जाएंगे। साथ ही पूरे कॉरिडोर पर सर्विस रोड और स्लिप रोड विकसित करने की योजना है, जिससे मुख्य हाईवे पर तेज रफ्तार यातायात और स्थानीय यातायात अलग-अलग चल सके।

कॉरिडोर के उन्नयन के बाद जयपुर और किशनगढ़ के बीच यात्रा समय मौजूदा लगभग दो घंटे से घटकर करीब एक घंटा रह जाएगा। इससे वाहनों की औसत गति बढ़ेगी और यातायात प्रवाह अधिक सुचारू होगा। फ्लाईओवर, अंडरपास और बेहतर सड़क ढांचे के कारण चौराहों पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है।

संपर्क और व्यापार को मिलेगा बढावा

जयपुर-किशनगढ़ खंड के उन्नयन से क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा और माल ढुलाई अधिक तेज व सुगम हो सकेगी। इससे लॉजिस्टिक दक्षता बढ़ेगी और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस परियोजना की खास बात यह है कि इसके लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं होगी। इससे निर्माण कार्य तेजी से पूरा होने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery