Tuesday, March, 17,2026

वनकर्मियों पर बाघ का हमला, भागकर बचाई जान

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व के सुल्तानपुर वन क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां टाइगर आरबीटी-2511 ने पेट्रोलिंग कर रहे वनकर्मियों पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि वनकर्मी समय रहते बाइक छोड़कर भाग गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वनकर्मी निरंजन अपने साथी होमगार्ड जितेंद्र शर्मा के साथ बाइक से गाड़ा डूब क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनका सामना टाइगर आरबीटी-2511 से हो गया। टाइगर ने अचानक आक्रामक रुख अपनाते हुए हमला कर दिया। वनकर्मी घबराकर बाइक छोड़कर भाग निकले। इसके बाद टाइगर ने बाइक की सीट पर कई बार हमला किया, जिससे सीट फट गई और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी सुल्तानपुर क्षेत्र में टाइगर वनकर्मियों पर हमला कर चुका है। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे क्रिटिकल हैबिटेट वाले इलाकों में कुछ टाइगर स्वभाव से आक्रामक होते हैं। इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए वनकर्मियों को चौपहिया पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराए जाने चाहिए। बाइक से गश्त करने पर वनकर्मी असुरक्षित रहते हैं और अप्रिय घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

रणथंभौर में किसान पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सवाई माधोपुर। रणथंभौर अभयारण्य की बालेर रेंज के मोरोज गांव में खेत की रखवाली करने जा रहे एक किसान पर भालू ने हमला कर दिया, जिसमें किसान को गंभीर चोटें आई। वन अधिकारियों के अनुसार किसान प्रकाश पुत्र गोकल बैरवा रविवार रात गेहूं के खेत की रखवाली करने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में अचानक एक भालू अपने दो बच्चों के साथ सामने आ गया और किसान पर हमला कर दिया। प्रकाश ने लाठी से बचाव करते हुए ऊंची पाल पर चढ़कर अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने परिजनों को फोन कर बुलाया और उपचार के लिए बालेर अस्पताल पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सवाई माधोपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery