Tuesday, March, 17,2026

कैरेकल बिल्ली की हत्या कर जलाया, 3 गिरफ्तार

जैसलमेर: बॉर्डर से सटे शाहगढ़ क्षेत्र में दुर्लभ बिल्ली कैरेकल की हत्या कर उसे जलाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग के अनुसार, 14 मार्च को सोशल मीडिया पर कैरेकल बिल्ली को मारने का वीडियो सामने आया था। वीडियो में तीन लोग मृत कैरेकल के पास खड़े हैं। पास ही लकड़ियों के ढेर पर बिल्ली का शव रखा हुआ था। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इसमें शाहगढ़ निवासी इब्राहिम खान (32), उमा (31) और सलिदाद (50) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर शाहगढ़ के रेतीले टीलों से कैरेकल का आधा जला हुआ शव बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी जब्त किया है। डीएफओ कुमार शुभम ने बताया कि कैरेकल का पोस्टमार्टम करवा कर आवश्यक सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए देहरादून स्थित लैब में भेजा है। आरोपियों ने बताया कि किसी जंगली जानवर ने उनके मवेशियों को मार दिया था। इसके बाद उन्होंने पैरों के निशान का पीछा किया और कैरेकल को देख कर उसका पीछा किया, जिससे वह भागते-भागते मर गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery