Tuesday, March, 17,2026

विश्वसनीयता ही मीडिया की असली ताकतः दक

चित्तौड़गढ़: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से रविवार को होटल अमृत मंथन, चित्तौड़गढ़ में चित्तौड़गढ़ मेवाड़ गौरव सम्मान सीजन-4 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक मुख्य अतिथि रहे, जबकि चित्तौड़गढ़ से सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में निंबाहेड़ा विधायक एवं पूर्व सांसद मंत्री श्रीचंद कृपलानी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी तथा पूर्व डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट उपस्थित रहे। कार्यक्रम में फर्स्ट इंडिया के सीनियर एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत ने अतिथियों का स्वागत किया।

फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य मेवाड़ क्षेत्र के उन विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करना था, जिन्होंने समाज सेवा, संस्कृति, जनसेवा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। मुख्य अतिथि गौतम कुमार दक ने कहा कि फर्स्ट इंडिया ने हर खबर को प्रसारित करने से पहले सत्यापन कर अपनी विश्वसनीयता बनाई है। एक छोटी-सी खबर भी हजारों लोगों को प्रभावित कर सकती है, इसलिए मीडिया के लिए जिम्मेदारी और सत्यापन अत्यंत महत्वपूर्ण है। मीडिया को केवल नकारात्मक खबरें ही नहीं दिखानी चाहिए, बल्कि सरकार के सकारात्मक कार्यों और अच्छे प्रयासों को भी जनता तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पवन अरोड़ा के नेतृत्व में फर्स्ट इंडिया ने तेजी से विकास किया है और विश्वसनीयता के साथ खबरें प्रस्तुत कर लोगों का भरोसा जीता है। डॉ. जगदीश चंद्र ने अपनी दूरदृष्टि और नेतृत्व से राजस्थान में क्षेत्रीय टीवी पत्रकारिता को एक मजबूत पहचान दी है।

चित्तौड़ साहस, त्याग व स्वाभिमान का प्रतीकः पवन अरोड़ा

पवन अरोड़ा ने कहा कि चित्तौड़गढ़ वीरता, सम्मान और स्वाभिमान की जीवंत परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा, 'मैं वीरता, शौर्य और बलिदान की इस पवित्र भूमि को नमन करता हूं। यह महाराणा प्रताप, मीरा बाई, पन्ना याय और रानी पद्मिनी की भूमि है। जौहर करने वाली महिलाओं ने अपने सम्मान और अस्मिता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। यह केवल इतिहास नहीं, बल्कि चित्तौडगढ़ की जीवित परपरा है।' अरोड़ा ने सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक का स्वागत करते हुए कहा कि सहकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। पिछले दो वर्षों में एमएसपी के तहत करीब 8 हजार करोड़ रुपए की फसल खरीद की गई, जिससे पांच लाख से अधिक किसानों को लाभ मिला।

उन्होंने कोटा सिविल एयरपोर्ट के शिलान्यास को भी क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ विश्व स्तर पर प्रसिद्ध विरासत स्थल है और यहां सीमेंट उद्योग के कारण आर्थिक महत्व भी है। उदयपुर नजदीक होने से कई पर्यटक यहां एक दिन के दौर पर आते हैं, इसलिए यहां ब्रडिड होटल, शिक्षा संस्थान, लॉजिस्टिक हब और स्किल ट्रेनिंग संस्थान विकसित किए जाने चाहिए, ताकि युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। अरोड़ा ने महिला शक्ति सिद्धि सम्मान और चित्तौड़गढ़ में उभर रही स्ट्रॉबेरी खेती का भी उल्लेख किया तथा ऐसे किसानों के लिए अन्नदाता सम्मान की बात कही। उन्होंने सभी सम्मानित व्यक्तियों और अतिथियों को 'चित्तौड़गढ़ की शान, सम्मान और पहचान' बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery