Tuesday, March, 17,2026

कांग्रेस ने पीछे हटकर परंपरा को छोड़ा, भाजपा ने नाता जोड़ा

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में रमजान के पवित्र महीने के दौरान आयोजित होने वाली 'रोजा इफ्तार' पार्टियों का स्वरूप बदलता नजर आ रहा है। जहां सालों से कांग्रेस पार्टी अपने पीसीसी कार्यालय, जिला स्तर पर और नेताओं के आवास पर भव्य इफ्तार आयोजनों के जरिए अल्पसंख्यक समुदाय, खासकर मुस्लिम समाज से जुड़ाव बनाए रखती थी, वहीं अब पार्टी ने इस परंपरा को लगभग छोड़ दिया है। इसके विपरीत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस रिवाज को अपनाते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के माध्यम से बड़े स्तर पर इफ्तार कार्यक्रम आयोजित कर समुदाय में अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश की है। यह बदलाव खासतौर पर शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस के अवसर पर साफ दिखा।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान ने जयपुर के गोल्ड स्टार पैराडाइज गार्डन में प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में पहले 'विचार संगोष्ठी' और फिर 'रोजा इफ्तार' कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें हजारों अल्पसंख्यक समाज के लोग, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। इसमें संगठन के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश संगठन के महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेन्द्र सैनी, मंत्री नारायण मीणा, एकता अग्रवाल, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान, अपूर्वा सिंह और अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

पूर्व सीएम से लेकर जिलाध्यक्ष तक ने किए थे आयोजन

रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन पूर्व सीएम अशोक गहलोत से लेकर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने अपने कार्याकाल में किया था। कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने इफ्तार पार्टी को गत साल तक किया था। लेकिन इस बार अब पीसीसी या जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के स्तर पर इस तरह की पहल नजर और जयपुर शहर जिला कांग्रेस नहीं आई है। हालांकि राजस्थान में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने व्यक्तिगत या छोटे स्तर पर इफ्तार पार्टियों का आयोजन किया, लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कमेटी के आधिकारिक स्तर पर इस बार ऐसी कोई बड़ी पहल नजर नहीं आई। पिछले वर्षों की परंपरा के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने अलग-अलग स्थानों पर इफ्तार दावते आयोजित की थी, जिनमें पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और विभिन्न समुदायों के लोग शामिल होते थे। इन आयोजनों में भाईचारे और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने पर जोर रहता और अल्संख्यक समुदाय के लोगों से संवाद पर जोर रहता था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery