Tuesday, March, 17,2026

कांग्रेस ने जनजातीय समाज को विकास से दूर रखा: भजनलाल

जयपुर/डूंगरपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम में आयोजित 'राजस्थानी जनजाति गौरव दिवस' के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जनजातीय समाज को विकास से दूर रखा और उनकी सांस्कृतिक विरासत की भी अनदेखी की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आदिवासी बाहुल्य पांच जिलों डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सलूंबर और सिरोही के लिए 1902 करोड़ रुपए की लागत के 326 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने बेणेश्वर धाम के सर्वांगीण विकास के लिए 130 करोड़ रुपए खर्च करने की घोषणा भी की। भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जनजातीय समाज के विकास के साथ-साथ उनकी आस्था और परंपराओं को भी नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। बेणेश्वर धाम को विश्वस्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां घाटों का निर्माण, सड़कों का विस्तार और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

BAP पर युवाओं को भड़काने का आरोप

मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए भारत आदिवासी पार्टी के नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वागड़ क्षेत्र में कुछ लोग आदिवासी युवाओं को गलत दिशा में भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोग अपने बच्चों को बड़े शहरों के स्कूलों में पढ़ाते हैं, जबकि गरीब आदिवासी युवाओं को शिक्षा से दूर रखकर उनकी भावनाओं का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे तत्वों से सावधान रहने की अपील की।

जनजातीय नायकों को किया नमन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा, संत गोविंद गुरु, वीर कालीबाई और मानगढ़ के शहीदों को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने बेणेश्वर धाम, त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, मानगढ़ धाम, सीतामाता अभयारण्य, ऋषभदेव, गौतमेश्वर मंदिर और मातृकुंडिया को जोड़ते हुए 100 करोड़ रुपए की लागत से ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट विकसित करने की भी घोषणा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery