Tuesday, March, 17,2026

राजस्थान का SIR मॉडल बना राष्ट्रीय मिसाल

जयपुर: निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और मतदाता केंद्रित बनाने के लिए निर्वाचन विभाग राजस्थान की ओर से किए जा रहे नवाचार अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन रहे हैं। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के तहत राज्य में लागू की गई तकनीकी पहल और व्यवस्थागत सुधारों ने अन्य राज्यों का ध्यान आकर्षित किया है। कई राज्यों ने इन व्यवस्थाओं को अपनाने की पहल भी शुरू कर दी है। इसी क्रम में राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन एसआईआर अभियान के ओरिएंटेशन कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड पहुंचे। वहां उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने उनका स्वागत किया। दोनों अधिकारियों के बीच आगामी एसआईआर अभियान को  प्रभावी ढंग से लागू करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उत्तराखंड निर्वाचन विभाग के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदांडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास मौजूद रहे। राजस्थान की टीम में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी (आईटी) एम. ए. तिवारी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र मीणा भी शामिल थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery