Tuesday, March, 17,2026

CM भजनलाल के क्षेत्र में चमकेंगे पार्क, खर्च होंगे 6.73 करोड़

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के पार्को का जल्द ही व्यापक उन्नयन और सौंदर्याकरण किया जाएगा। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा क्षेत्र के 52 पार्कों के विकास पर करीब 6.73 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस कार्य के लिए 26 मार्च को टेंडर खोले जाएंगे।

जेडीए की पीयूसी बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद पाकों के उन्नयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के तहत पाकों में सिविल और बागवानी दोनों प्रकार के कार्य कराए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार परियोजना का कार्यादेश जारी होने के बाद करीब नौ माह में सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। परियोजना के तहत पाकों के बाहर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी और प्रवेश द्वारों पर नए गेट बनाए जाएंगे। इसके अलावा 11 पाकों में ट्यूबवेल लगाए जाएंगे, ताकि सिंचाई के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो सके। वहीं पांच पार्कों में सार्वजनिक शौचालय भी बनाए जाएंगे।

स्थानीय को मिलेंगी सुविधाएं निवासियों

अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना से सांगानेर क्षेत्र के पार्क अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनेंगे। इससे स्थानीय निवासियों को बेहतर हरित क्षेत्र और मनोरंजन की सुविधाएं मिलेंगी।

अतिरिक्त सुविधाएं

  • 5 पार्कों में शौचालय ब्लॉक बनाए जाएंगे
  • पार्कों के बाहर नए गेट लगाए जाएंगे
  • कार्य पूरा होने की समय सीमाः 9 माह
  • 11 पार्को में लगेंगे ट्यूबवेल

पार्कों में होने वाले प्रमुख कार्य

  • बाहरी व आंतरिक इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य
  • पार्क प्रवेश द्वार व ग्रेनाइट स्तंभ निर्माण
  • चिनाई, प्लास्टर व पेंटिंग कार्य
  • बेंच, साइनेज बोर्ड और कूड़ेदान की स्थापना
  • अच्छी मिट्टी भराई और बागवानी कार्य
  • सिंचाई पाइपलाइन व्यवस्था

सुविधा के लिए बेंच और कूड़ेदान भी लगाए जाएंगे

पार्कों में इंटरलॉकिंग टाइल्स, मिट्टी भराई, ग्रेनाइट से प्रवेश स्तंभनिर्माण, ईंट और चिनाई का कार्य, प्लास्टर, दीवार और रेलिंग की पेंटिंग, स्टील कार्य तथा साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए बेंच और कूड़ेदान भी लगाए जाएंगे। सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी और हरियाली बढ़ाने के लिए अच्छी मिट्टी भराई व बागवानी कार्य किए जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery